Wednesday, January 18, 2017

जवाहरलाल नेहरू की अगुवाई में अंग्रेज सरकार से मिलकर चुपके से खेला गया सत्ता हस्तांतरण अनुबंध का षड्यंत्र

जवाहरलाल नेहरू की अगुवाई में अंग्रेज सरकार से मिलकर चुपके से खेला गया सत्ता हस्तांतरण अनुबंध का षड्यंत्र आज भी देश के आम आदमी के साथ रचा गया और गोपनीय बना कर रखा गया अपराध पूर्ण दुष्कर्म है यह इतना गोपनीय रखा गया है कि देश के आम नागरिक उसके बारे में बहुत ही कम जानते हैं।
मोदी सरकार को उसे श्वेत पत्र के रुप में देश की जनता के सामने रख देना चाहिए ताकि देश की जनता उसके साथ किए गए भयानक छल कपट को जान सके।
भारतीय संविधान में ग्राम का उल्लेख नहीं होने से नाराज बताए जा रहे गांधी जी द्वारा भी इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं किया जाना अनेक प्रकार के संदेहों को जन्म दे रहा है क्या उनको इस षड्यंत्र का पता ही नहीं रहा होगा?
नेहरु के प्रति गांधीजी का अलोकतांत्रिक मोह भी रहस्य बना हुआ है यदि उनका हस्तक्षेप नहीं होता तो देश के प्रथम प्रधानमंत्री सरदार पटेल होते

Saturday, January 14, 2017

स्थाई शांति की आवश्यक शर्त ( Blog by : Arthik Nyay Sansthan )

(लेखक : रोशन लाल अग्रवाल)

स्थाई शांति की आवश्यक शर्त
============================
.समाज की मूल समस्या गरीबी है और गरीबी का मूल कारण सीमाहीन संपत्ति रखने का अधिकार है.
यह स्वतंत्रता नहीं उदंडता है और उदंडता के आधार पर किसी भी प्रकार की न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण नहीं किया जा सकता.
न्याय पूर्ण स्वतंत्रता या अधिकार उसी को माना जा सकता है जो समान रूप से सबको उपलब्ध कराया जाना संभव हो.
इसलिए एक व्यक्ति को न्याय के आधार पर केवल ओसत सीमा तक ही स्वतंत्रता या अधिकार दिया जा सकता है.
इसलिए वर्तमान सारी समस्याओं की जड़ केवल सीमाहीन संपत्ति रखने का अधिकार है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए.
जब तक इस गलती को सुधारा नहीं जाएगा तब तक किसी भी उपाय से समाज में शांति की स्थापना नहीं की जा सकती..
इसलिए अमीरी रेखा अवश्य बनाई जानी चाहिए अमीरी रेखा का निर्माण ही समाज में शांति की स्थापना का एक मात्र उपाय है